उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल कर युवक ने की आत्महत्या
ललितपुर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की: वीडियो में 5 लाख रुपये न लौटाने और धमकी देने का आरोप ललितपुर जिले के ग्राम सेमरा भाग नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने एक व्यक्ति पर पांच लाख रुपये न लौटाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर भी साझा किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




