बानपुर कस्बा मे ओवरलोड वाहनों की भरमार
कस्बा बानपुर में इन दिनों गिट्टी, बजरी, मोरंग हेतु ओवरलोड वाहनों का चलना एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, क्योंकि दिन हो या रात ओवरलोड वाहनों का आवागमन लगा रहता है क्षमता से अधिक माल ढोने से सरकार को भारी राजस्व की हानि हो रही है तो वहीं दूसरी ओर सड़क टूटती हैं और गंभीर हादसों का खतरा बढ़ जाता है गैर जनपदों से आ रहे ओवरलोड वाहनों से मोरंग, गिट्टी,और मिट्टी,ढुलाई का कार्य चरम पर है और कुछ वाहन तो हरे रंग की नेट डालकर निकलते हैं जिससे किसी को ओवर लोड सामान की जानकारी नहीं रहती साथ ही साथ ओवरलोड ट्रैकों के कारण सड़क जर्जर हो रही हैं, अधिक वजन वाले भारी वाहनों की गुजरने से कस्बे की सिंगल लेन और ग्रामीण सड़क समय से पहले ही खराब हो जाती हैं और सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ जाती हैं जिससे तेज रफ्तार में ब्रेक लगाने या टायर फटने पर जानलेवा हादसे होते है कस्बा वासियों ने जल्द से जल्द इन ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।




