उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

शादी समारोह से 6.65 लाख का बैग उड़ाने वाला 25 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार

 

 

ललितपुर। करीब दो साल पहले शहर के एक शादी समारोह से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी से भरा बैग चोरी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार 18 फरवरी 2024 को कोतवाली क्षेत्र स्थित बृजवासी गार्डन रिसॉर्ट में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान स्टेज के पास रखा बैग चोरी हो गया था। बैग में सोने की झुमकी, ब्रेसलेट, चांदी की पायल सहित करीब 2.50 लाख रुपये नकद रखे थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 6.65 लाख रुपये आंकी गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में धारा 379 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी रूद्र उर्फ रितिक पुत्र बंटी सासी, निवासी कड़िया सासी, थाना बोडा, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शादी समारोह से बैग चोरी किया था। बैग में रखे जेवर अलग-अलग लोगों को बेच दिए, जबकि नकदी और बिक्री से मिले रुपये ऐशो-आराम में खर्च कर दिए। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार करते हुए गलती मान ली।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक व विवेचक नरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक राहुल कुमार, आरक्षी विकास कुमार सिंह, आरक्षी मनीष कुमार और महिला आरक्षी पूजा शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!