ललितपुर में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत
ललितपुर में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत: शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया ललितपुर जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के रारा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह करीब 5 बजे हुई।
परिजनों ने बताया कि महिला सुनीता (पति सुरेश, उम्र करीब 40 वर्ष) सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान वह अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका सुनीता के दो बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें दोनों बेटे अविवाहित हैं। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
तालबेहट कोतवाली प्रभारी अशोक वर्मा ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।




