उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बार बस स्टैंड पर कचरे का अंबारः व्यापारी-राहगीर परेशान

ललितपुर के बार कस्बे में मुख्य बस स्टैंड पर कई दिनों से कचरे का अंबार लगा हुआ है। इससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे दुकानदारों, यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरे के ढेर पर आवारा पशुओं के बैठने से स्थिति और गंभीर हो गई है।

 

दुकानदार सुशील गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान के सामने फैली गंदगी और बदबू के कारण ग्राहकों को भी दिक्कत होती है। अंडे की दुकान चलाने वाले राजेश ने आरोप लगाया कि आसपास के लोग ही खुले में कचरा फेंककर गंदगी फैला रहे हैं।

 

स्थानीय निवासी रानू राजा ने कहा कि लोग अपने घरों का कचरा खुले में फेंक रहे हैं, जिससे बस स्टैंड पर कचरे का ढेर लग गया है और सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!