उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

खेत पर काम कर रही महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

 

 

ललितपुर के जखौरा थाना क्षेत्र के अड़वाहा गांव में खेत पर काम कर रही 45 वर्षीय पार्वती पर आकाशीय बिजली गिरने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

 

हादसे में पार्वती के साथ खेत में मौजूद एक भैंस की भी मौके पर ही जान चली गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

 

घटना के बाद परिजन गंभीर अवस्था में पार्वती को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे,

 

जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना मिलते ही जखौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची,

 

घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

 

जखौरा के अड़वाहा गांव में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!