उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर में आकाशीय बिजली से दो किसानों की मौत, 18 घंटे बाद भी नहीं भरा गया पंचनामा
18 घंटे बाद भी पंचनामा न होने पर परिजनों में आक्रोश ललितपुर में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला समेत दो किसानों की मौत हो गई। घटना के 18 घंटे बीत जाने के बाद भी सोमवार दोपहर 12:30 बजे तक पुलिस ने शवों का पंचनामा नहीं भरा, जिससे मृतकों के परिजनों में गहरा आक्रोश है।
पहला मामला बानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाह के मजरा हंसगा का है। यहां 55 वर्षीय किस्सू कुशवाहा पुत्र रामलाल रविवार शाम करीब 5 बजे खेत से दवा छिड़ककर घर लौट रहे थे। खेत की मेड़ पर पहुंचते ही उन पर बिजली गिर गई। परिजन उन्हें शाम 7 बजे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।




