उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
बाइक से गिरकर महिला घायल, मायके आते समय हुआ हादसा
ललितपुर। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के ग्राम जमालपुर के पास शनिवार को बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
ग्राम हर्षपुर निवासी 25 वर्षीय कौशल्या पत्नी अमन अपने भाई के साथ ससुराल बबीना से बाइक द्वारा मायके आ रही थी। जमालपुर के पास अचानक भाई को नींद का झोंका आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और कौशल्या सड़क पर गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।




