उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन्स में शान से फहराया तिरंगा
ललितपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने रिजर्व पुलिस लाइन्स, ललितपुर में पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों का पूरे मनोयोग, निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।




