उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बानपुर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

 

ललितपुर। थाना बानपुर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रही 36 वर्षीय अभियुक्ता पुष्पा पत्नी हरिकिशन उर्फ हरकिशन निवासी ग्राम बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, थाना बानपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 202/2026, धारा 103(1) बीएनएस के मामले में पुष्पा वांछित थी। आरोप है कि 4 अगस्त 2026 को 8 वर्षीय अभय को कीटनाशक दवा पिलाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के परिजनों की ओर से 15 अगस्त को थाना बानपुर में सूचना दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी 16 अगस्त को थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!