उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
थाना बार का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई द्वारा थाना बार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क, ई-मालखाना एवं मिशन शक्ति केंद्र का जायजा लिया।
एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा अभिलेखों के रखरखाव सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।




