उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

कचरौंदा बांध के पानी के किनारे बने मकानों पर मंडरा रहा खतरा, ग्राम भारोनी में एक मकान गिरने से बाल-बाल बची जान

ग्राम भारोनी में कचरौंदा बांध के पानी के किनारे बने मकान लगातार प्रभावित हो रहे हैं। बीती रात एक मकान अचानक गिरने लगा। उस वक्त परिवार के लोग घर में सो रहे थे। गनीमत रही कि मकान मालिक घर के दूसरी ओर सो रहे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या से जिलाधिकारी ललितपुर और सिंचाई विभाग खंड प्रथम के मुख्य अभियंता सहित संबंधित अधिकारियों को कई वर्षों से अवगत कराया जा रहा है। किसान और ग्रामीण लगातार अपनी मांग लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!