उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
चारा काटते समय युवती को जहरीले कीड़े ने काटा
ललितपुर जिले के बार थाना क्षेत्र के ग्राम तुरका में सोमवार शाम मवेशियों के लिए चारा काट रही एक युवती को जहरीले कीड़े ने काट लिया। घटना के बाद युवती की हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
तुरका निवासी तेजसिंह राजपूत ने बताया कि उनकी चचेरी बहन रश्मि, पुत्री रूपसिंह राजपूत, शाम करीब चार बजे मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। रश्मि ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे शाम करीब पांच बजे सीएचसी बार लेकर पहुंचे।




