उत्तर प्रदेश
थाना समाधान दिवस में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
महरौनी, ललितपुर।
महरौनी कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित हल्का प्रभारियों एवं राजस्व कर्मचारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




