उत्तर प्रदेश
अमझरा घाटी से दर्शन कर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
ललितपुर। अमझरा घाटी स्थित मंदिर से दर्शन कर लौट रही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पुत्र समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए झांसी रेफर कर दिया है।




