उत्तर प्रदेश

ललितपुर में जल विहार महोत्सव 22 सितम्बर को , डीएम ने स्थानीय अवकाश घोषित किया

 

सुम्मेरा तालाब पहुंचकर जिलाधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष ने

साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित आयोजन से जुड़ी तैयारियों का लिया जायजा, समय से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश

 

ललितपुर जिले में मनाए जाने वाले बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक जल विहार महोत्सव को भव्य, व्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा ने सोमवार को दोपहर 12:30 बजे

नगर पालिका टीम के साथ सुम्मेरा तालाब पहुंचकर

प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आयोजन से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!