आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपना दल एस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं यूपी सरकार में मंत्री आशीष पटेल पहुंचे ललितपुर
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल पहुंचे ललितपुर, PWD अधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ की अहम बैठक।
उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बांट-माप विभाग के कैबिनेट मंत्री और अपना दल सोनेलाल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल आज जनपद ललितपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जहाँ विभागीय समीक्षा की, वहीं आगामी राजनैतिक समीकरणों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा।
ललितपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, अधिकारियों संघ की बैठक, आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र।
कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने संबंधित विभागों के आला अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जिले के विकास कार्यों, तकनीकी शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के कड़े निर्देश दिए।
बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री कल्याण सिंह सभागार पहुंचे, जहाँ अपना दल (एस) और एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की अहम भूमिका तय करने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
सभागार में संबोधन के बाद मंत्री आशीष पटेल ने ललितपुर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि आगामी चुनावों में एनडीए गठबंधन ऐतिहासिक और एकतरफा जीत दर्ज कर सके।




