उत्तर प्रदेश
सुमेरा तालाब पर श्रद्धालुओं ने किया पितरों का तर्पण, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
ललितपुर। पितृपक्ष के अवसर पर शनिवार को सुमेरा तालाब पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने श्रद्धा और आस्था के साथ पितरों को तर्पण अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सुबह से ही सुमेरा तालाब के आसपास श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
श्रद्धालुओं ने तालाब में स्नान कर विधि-विधान से पितरों का तर्पण किया तथा जल अर्पित कर अपने पूर्वजों को स्मरण किया। इस दौरान कई लोगों ने पंडितों के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी किए




