उत्तर प्रदेश
बस स्टैंड के पीछे जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 4,400 रुपये बरामद
ललितपुर। कोतवाली सदर की सिविल लाइन चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड के पीछे जुआ खेल रहे चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से फड़ पर लगे 2,000 रुपये और आरोपितों की जामा तलाशी में 2,400 रुपये नकद व ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में आजादपुरा निवासी जयनारायण, घुसयाना निवासी निशांत व विक्की यादव तथा ग्राम कैलगुवां निवासी रामसेवक शामिल हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।


