कांग्रेसियों ने किया राजीव गांधी को याद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को वितरित किए फल

ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष राकेश रजक एडवोकेट के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 80 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने पंचायती राज को लागू करने से लेकर कंप्यूटर क्रांति जैसे अनेक ऐतिहासिक कार्य किए। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत के बाद देश की बागडोर संभाली और देश के विकास में नीव के पत्थर साबित हुए। ललितपुर में कार्यक्रम के पश्चात महरौनी नगर में भी कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी आयोजित की। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश रजक एडवोकेट के अलावा रामनरेश दुबे, महिला जिला अध्यक्ष नेहा तिवारी, पवन विश्वकर्मा, जावेद किrमानी, रफीक अली, जितेंद्र वर्मा।
पंडित सुखनंदन तिवारी, पीसीसी आसाराम तिवारी, अखिलेश जैन मलैया, जाहिर सिंह, मोहन सिंह चंदेल,जाकिर अली पार्षद, ठाकुर कमल सिंह, मुनीर खान ,रहवर अली, नीरज पाराशर, भैया लिटोरिया पठा, मुन्नालाल बड़गाना , पुष्पेंद्र सिंह परमार, कालीचरण चंदेल अमौरा, नाजिम खान आदि उपस्थित रहे।