उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

व्यापार मंडल ने उठाए मूलभूत समस्याओं के मुद्दे, आंदोलन की चेतावनी

 

ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने पत्रकार वार्ता कर शहर की मूलभूत समस्याओं पेयजल, बिजली, सड़क, स्मार्ट मीटर और अतिक्रमण को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन की रणनीति बनाने को मजबूर होगा। व्यापार मंडल ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर आपत्ति जताते हुए उपभोक्ताओं की सहमति के बिना प्रीपेड मीटर लगाने पर रोक लगाने, शिकायतों के समाधान के लिए समिति गठित करने तथा प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने की मांग की। इसके अलावा बिजली कटौती पर रोक, सड़क खुदाई के बाद तत्काल मरम्मत और जलापूर्ति कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। अतिक्रमण अभियान को लेकर व्यापार मंडल ने कहा कि कार्रवाई निष्पक्ष और नियमों के तहत होनी चाहिए तथा दुकानदारों के नुकसान की भरपाई कराई जाए। संगठन ने जिलाधिकारी की शहर विकास और सौंदर्यीकरण की पहल की सराहना करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश बड़ेरा, कमलेश सराफ, बॉबी राजा नाराहट, रविन्द्र दिवाकर, मंगू पहलवान, संजय रिंकू, संजीव कड़ंकी, संतोष इमलिया के अलावा अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे। संचालन महामंत्री शैलेन्द्र सिंघई ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!