उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
खेत पर झोपड़ी में मिला किसान का शव, बीमारी से मौत की आशंका
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम पटौरा खुर्द में खेत पर बनी झोपड़ी में किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार 30 वर्षीय हरदयाल पुत्र हम्मीर सिंह गुरुवार दोपहर खाना खाने के बाद खेत पर गए थे, जहां वह सब्जी की फसल की देखरेख के लिए झोपड़ी में रहते थे। शुक्रवार सुबह भाई भान सिंह खेत पहुंचे तो हरदयाल मृत अवस्था में पड़े मिले।
भाई मान सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और सीने में दर्द की शिकायत थी, जिसका उपचार भी चल रहा था। परिजनों ने बीमारी के चलते मौत होने की आशंका जताई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।




