ललितपुर में दबंगों ने व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कियाः करेगा गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट, दो नामजद समेत चार पर केस
ललितपुर जिले के तालबेहट थाना क्षेत्र के करेगा गांव में पुरानी जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। यह घटना 7 मई 2026 को शाम करीब 3 बजे हुई, जिसमें वचनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित वचनलाल पुत्र दलपति मजदूरी के लिए झांसी जा रहे थे। गांव के पास बनी पुलिया के पास विपक्षी भगवानदास पुत्र चुखर (निवासी करेगा), उनके रिश्तेदार रज्जू (निवासी नेहरुनगर, ललितपुर) और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका। उन्होंने वचनलाल को गाली देना शुरू कर दिया।
जब वचनलाल ने गाली देने से मना किया, तो आरोपियों ने धारदार कुल्हाड़ी से उनके सिर पर वार कर दिया। इससे वचनलाल के सिर में गंभीर चोट आई।
चीखने की आवाज सुनकर गांव के उनवा और संजू मौके पर पहुंचे और वचनलाल को बचाया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घायल वचनलाल की पत्नी पूजा ने तालबेहट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भगवानदास और रज्जू सहित दो नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी




