उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
अधिमास के अंतिम दिन शिव का महाअभिषेकः जखौरा में श्रद्धालुओं ने किया विशेष पूजन, भक्तिमय माहौल
अधिमास के अंतिम दिन शिव का महाअभिषेकः जखौरा में श्रद्धालुओं ने किया विशेष पूजन, भक्तिमय माहौल जखौरा में अधिमास (पुरुषोत्तम मास) के अंतिम दिन सोमवार को भगवान शिव का महाअभिषेक किया गया। यह आयोजन प्रातः 8 बजे नदी तट स्थित शिव मंदिर एवं घाट क्षेत्र में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सुबह से ही श्रद्धालु नदी तट पर पहुंचने लगे थे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया और जल, दूध एवं अन्य पूजन सामग्री से महाअभिषेक संपन्न किया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।




