उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजन मुख्य मार्ग पर कर रहे प्रदर्शन
पाली घाटवार रोड पर दो दिन पूर्व हुई मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में घायल युवक ने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पाली के मुख्य चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
पूरा मामला ललितपुर जनपद के पाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।




