उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ढाबों पर बिक रही थी शराब, आबकारी विभाग की छापेमारी में 12.88 लीटर अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

 

 

ललितपुर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम ने सदर क्षेत्र स्थित सुंदर ढाबा व मराठा ढाबा पर छापेमारी अभियान चलाया।

 

छापेमारी के दौरान टीम ने कुल 12.88 लीटर अवैध शराब बरामद की, जिसमें 11 लीटर देशी शराब (रसभरी ब्रांड) और 1.88 लीटर विदेशी शराब (रॉयल स्टैग, मैकडॉवेल्स व ब्लेंडर्स प्राइड ब्रांड) शामिल है। कार्रवाई के दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह निवासी कल्याणपुरा और सुंदर लाल कुशवाह निवासी नवीन गल्ला मंडी के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत सदर कोतवाली, में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 

आबकारी विभाग के अनुसार अवैध शराब की बिक्री और भंडारण के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा। छापेमारी टीम में आबकारी निरीक्षक सदर अन्विता तिवारी, आबकारी निरीक्षक मड़ावरा प्रशांत कुमार, आबकारी निरीक्षक महरौनी बिपिन कुमार सहित आबकारी विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!