उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

शराब के नशे में युवक ने लगाई फांसी, मौत से परिवार में मचा कोहराम

 

 

ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम डगराना में 24 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक धर्मेन्द्र रजक गुरुवार को दिनभर शराब का सेवन कर रहा था। शाम को घर में मां के साथ मौजूद धर्मेन्द्र ने पत्नी के मायके पहुंचने की जानकारी लेने के लिए मां को फोन करने भेजा। कुछ देर बाद मां लौटीं तो वह घर में नहीं मिला। तलाश करने पर उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

 

सूचना पर पहुंची बानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करता था । वह दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था और उसकी एक पुत्री है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!