उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त, कई लाइब्रेरी बंद, मैरिज गार्डन को नोटिस

 

 

ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देश पर सदर एसडीएम मनीष कुमार व सीओ सदर सुनील भारद्वाज के नेतृत्व में राजस्व, अग्निशमन और विनियमित क्षेत्र की संयुक्त टीम ने शहर में सुरक्षा मानकों की जांच को लेकर अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान पिसनारी तिराहा क्षेत्र में संचालित 4 से 5 लाइब्रेरी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते नहीं मिलीं, जिन्हें तत्काल बंद करा दिया गया।

 

वहीं इलाइट चौराहे के पास स्थित एक मैरिज गार्डन में भी विनियमित क्षेत्र के मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों व आमजन की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

 

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी, होटल, गेस्ट हाउस और मैरिज हॉलों की जांच आगे भी जारी रहेगी। सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलने पर नोटिस, सीलिंग सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!