उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ शहर में किया पैदल भ्रमण
सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लोगों से की मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील
ललितपुर। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, द्वारा सदर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर, पैदल गस्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा व्यापारियों, दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया तथा दुकानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने वाले दुकानदारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा अन्य व्यापारियों को भी अपने प्रतिष्ठानों पर गुणवत्तापूर्ण सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया।




