उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
सांप के डसने से किसान की मौत, झाड़-फूंक के बाद अस्पताल पहुंचा तो तोड़ा दम
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम नगवांस निवासी 60 वर्षीय किसान मद्दे की सांप के डसने से मौत हो गई। खेत में झाड़ियों की सफाई के दौरान सांप ने उन्हें हाथ में काट लिया था। परिजन इलाज कराने के बजाय रातभर झाड़-फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।




