उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
टीचर्स कॉलोनी में पांच दिन से मकान में बंद व्यक्ति मिलने से हड़कंप
ललितपुर। शहर की टीचर्स कॉलोनी में हाईवे के पास स्थित एक मकान में पिछले करीब पांच दिनों से एक व्यक्ति के बंद होने की सूचना मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बंद व्यक्ति अपना नाम राजेंद्र जैन बता रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि व्यक्ति किन परिस्थितियों में मकान के अंदर बंद है। मामले की सूचना पुलिस को दिए जाने की बात सामने आ रही है।
पुलिस के मौके पर पहुंचने और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




