उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर की सड़कों का बुरा हाल, बच्चों से भरी स्कूल वैन सड़क में धंसी, लापरवाही के कारण हो सकता था बड़ा हादसा
जल निगम की लापरवाही से टला बड़ा हादसा, बच्चों से भरी स्कूल वैन खुदी सड़क में धंसी
ललितपुर के वार्ड नंबर-15 गांधी नगर स्थित आदिनाथ जैन मंदिर के पास शनिवार को जल निगम की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन धंस गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन में कई स्कूली बच्चे सवार थे। सड़क धंसते ही वैन के पलटने की आशंका बन गई, लेकिन चालक की सूझबूझ और सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई।




