उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस की मासिक गोष्ठी, पॉक्सो व जेजे एक्ट पर हुआ प्रशिक्षण
ललितपुर। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में गुरुवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) और स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट (एसजेपीयू) की मासिक समन्वय गोष्ठी व प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी और गुमशुदा बच्चों की बरामदगी समेत बाल सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।




