उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
पीआरवी पर रिश्वत के आरोप की जांच, आरक्षी लाइन हाजिर
ललितपुर। डायल-112 पर दुकान के सामान के रुपये नहीं देने की शिकायत पर पहुंची पीआरवी के चालक होमगार्ड को पान मसाला दिए जाने का वीडियो सामने आया। इसे लेकर रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया, जिसे पुलिस ने जांच में निराधार बताया है।
पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को अरुण लोधी की शिकायत पर पीआरवी मौके पर पहुंची और पवन से सामान के रुपये दिलाए। इसी दौरान शिकायतकर्ता के परिचित ने पीआरवी चालक होमगार्ड जगतनारायण को राजश्री पान मसाला दिया, जिसे जेब में रखते समय वीडियो बना लिया गया। क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार ने बताया कि शासकीय कार्य में लापरवाही पर आरक्षी राकेश मीना को लाइन हाजिर किया गया है। होमगार्ड जगतनारायण के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला होमगार्ड कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी गई है।




