उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
बस में यात्री से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ब्रेकिंग ललितपुर। मड़ावरा से वृंदावन जा रही महाकाल ट्रेवल्स की बस में एक यात्री के साथ कुछ दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में कुछ लोग यात्री के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना को लेकर यात्रियों में भी दहशत का माहौल बताया जा रहा है। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच किए जाने की बात सामने आई है।




