उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
17 अगस्त सोमवार को सभी तहसीलों में प्रातः 11:30 के बाद आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस
सदर तहसील में जनशिकायतें सुनेंगे जिलाधिकारी
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने आंशिक संशोधित कार्यालय ज्ञाप जारी करते हुए अवगत कराया है शासन द्वारा अगस्त माह के तृतीय शनिवार को स्वतंत्रता दिवस होने के परिप्रेक्ष्य में सम्पूर्ण समाधान दिवस को 15 अगस्त, 2026 दिन शनिवार के स्थान पर 17 अगस्त, 2026 दिन सोमवार को पूर्वाहन 11:30 बजे के बाद आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।अतः सोनवार को जनपद की समस्त तहसीलों में प्रातः 11:30 बजे के बाद सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।




