उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
स्टेशन घूमने गए युवक से मारपीट, बेहोशी की हालत में स्कूटी लेकर भागे दबंग
ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम तीन युवकों ने स्कूटी से घूमने गए युवक पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। आरोप है कि आरोपी उसकी स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गए।
घायल 32 वर्षीय अनूप यादव पुत्र कन्हैयालाल, निवासी मोहल्ला चंडी मंदिर, ने बताया कि वह रविवार शाम स्कूटी से रेलवे स्टेशन घूमने गया था।




