उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती पर ललितपुर में निकली भव्य शोभायात्रा

 

 

ललितपुर। वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में युवा, स्वजातीय बंधु एवं विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा, फल एवं मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया।

 

शोभायात्रा कल्याण सिंह सभागार से शुरू होकर इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, पानी की टंकी, घंटाघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा एवं तुवन मंदिर चौराहा होते हुए वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद प्रमुख अतिथियों एवं नेताओं ने वीरांगना अवंती बाई के जीवन और उनके शौर्य पर विचार व्यक्त किए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!