महिला को जहरीले कीड़े ने काटा
बम्होरी सर गांव में चारा काटते समय हुई घटना, हालत स्थिर ललितपुर जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के बम्होरी सर गांव में खेत पर काम कर रही एक महिला को जहरीले कीड़े ने काट लिया। घटना सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, बमोरी सर गांव निवासी 45 वर्षीय रामदेवी पत्नी अशोक अपने खेत पर चारा काटने गई थीं। चारा काटते समय ही किसी जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया, जिससे वह वहीं गिर पड़ीं।
परिजनों ने तुरंत रामदेवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
परिजनों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी, लेकिन उपचार के बाद अब उसकी स्थिति में सुधार है।




