उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

नालों पर अतिक्रमण और कचरे से जलभराव, संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

 

ललितपुर। बारिश के मौसम में नगर क्षेत्र को जलभराव से निजात दिलाने और नालों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए मंगलवार को राजस्व विभाग एवं नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने विभिन्न जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सत्यप्रकाश के निर्देशन में की गई।

टीम ने वार्ड नंबर 9 सिविल लाइन स्थित बजाज क्लब के पीछे, वार्ड 12 आजादपुरा, वार्ड 21 तालाबपुरा तथा वार्ड 24 लक्ष्मीपुरा में अटा मंदिर के सामने वाली गली का निरीक्षण कर जल निकासी की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालों पर अतिक्रमण कर उनका स्वरूप बदलने, नालों को ढकने तथा गोबर, पॉलीथिन और घरेलू कचरा डाले जाने से जल निकासी बाधित होने की स्थिति सामने आई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!