उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
पाली में खुलेआम उड़ाई जा रही यातायात नियमों की धज्जियां
बगैर नंबर प्लेट और रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे वाहन, नाबालिगों की तेज रफ्तार से बढ़ा हादसों का खतरा
पाली। नगर में इन दिनों यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी देखने को मिल रही है। कई वाहन बिना रजिस्ट्रेशन और बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, नाबालिगों द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर प्रभावी कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।




