उत्तर प्रदेश
बिजली विभाग की लापरवाही, पोल में आ रहे करेंट की चपेट में आने से भैंस की मौत
भैंस मालिक व मोहल्लेवासियों में आक्रोश
ललितपुर। बिजली विभाग की उदासीनता का दंश जनपदवासी भोग रहे है।जहां एक ओर विद्युतापूर्ति बाधित होने से लोग विल्विलाते नजर आते है तो वही दूसरी ओर पोलो में आने वाले करेंट से जन व पशु हानि हो रही है।जनपद में अब तक अनेक जन व पशु चपेट में आकर असमय काल के गाल में समा चुके है।इसके बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी अंजान बने हुए है।




