उत्तर प्रदेश
नेमवि में संस्कृत सप्ताह का समारोहपूर्वक शुभारम्भ
भारत देश के जन-जन में बसने वाली संस्कृत भाषा में छिपा है ज्ञान का भंडार- प्रो. शास्त्री
ललितपुर। संस्कृत भारती, संस्कृत संस्कृति संस्थानम् उत्तर प्रदेश एवं संस्कृत विभाग नेहरू महाविद्यालय ललितपुर के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत सभागार में संस्कृत सप्ताह समारोह का प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती मां का पूजन कर शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर “आधुनिक भारत में संस्कृत साहित्य की उपयोगिता “विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो डा ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि संसार की अनेक प्राचीन सभ्यताएं धूल धूलधूसरितहो चुकी हैं किंतु संस्कृत भाषा की वजह से भारतीय संस्कृति आज भी अपने स्थान पर अविचल खड़ी है।




