उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

आयुष्मान आरोग्य मंदिर हेल्थ सेंटर पड़ा बंद, ग्रामीणों में आक्रोश वीडियो हुआ वायरल

 

ललितपुर। बिरधा ब्लॉक क्षेत्र के जेरोन गांव में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर हेल्थ सेंटर कई दिनों से बंद पड़ा है। केंद्र पर चिकित्सकीय सेवाएं नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है और कई लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसके बावजूद हेल्थ सेंटर पर डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर जाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर हेल्थ सेंटर को नियमित रूप से संचालित कराने तथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!