उत्तर प्रदेश
ललितपुर में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले छह लोग घायल
घायल, पुलिस ने सीएचसी मड़ावरा में कराया मेडिकल परीक्षण ललितपुर जिले के नाराहट थाना क्षेत्र के भौंटी गांव में रविवार को किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




