उत्तर प्रदेश

अवैध शराब के खिलाफ अभियान, 60 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

 

 

08 शराब की भट्टियां और 43 हजार लीटर लहन नष्ट, 693 लीटर कच्ची शराब व 915 क्वार्टर बरामद

 

ललितपुर। जनपद में अवैध देशी कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन में जिले के विभिन्न सर्किलों में क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। अभियान के तहत पुलिस ने मौके पर संचालित आठ शराब की भट्टियों को नष्ट किया और करीब 43 हजार लीटर लहन नष्ट कराया। इसके अलावा शराब बनाने के उपकरण, तीन भट्टियां, 693 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब और 915 देशी शराब के क्वार्टर बरामद किए गए।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जनपद के विभिन्न थानों में 60 आरोपियों के विरुद्ध 60 रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए इस तरह का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!