उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

सपा नेताओं के आवास घेरे रही पुलिस

ललितपुर। विगत दिनों भारतीय जनता युवा मोर्चा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया था। इसके विरोध में रविवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी द्वारा पुतला दहन व जिला प्रशासन के जरिए शीर्ष नेतृत्व को ज्ञापन भेजा जाना तय किया गया था। इसी के मद्देनजर आज समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष परवेज पठान के अलावा मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष इंजी. हृदेश यादव मुखिया के तालाबपुरा आवास पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही पुलिस ने सपाईयों को कार्यक्रम स्थल तक जाने से रोक दिया। इस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश के युवाओं, बेरोजगारों की मुखर आवाज बनकर उठी है। इसलिए सत्तादल के आंखों की किरकिरी बनी हुयी है। उन्होंने कहा कि आंदोलनों से सपाई घबराते नहीं है। बल्कि संघर्ष करके लोगों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों को दिलाने का काम करते हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनके सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों को पुलिस ने नजर बंद करके रखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *