उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य
प्रोजेक्ट नई किरण ने परिवारों को मिलाया

ललितपुर। पुलिस लाइन्स सभागार में एसपी के निर्देशन में तथा प्रतिसार निरीक्षक की उपस्थिति में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट में सदस्यों द्वारा समझाने के बाद दो परिवार में आपसी सुलह के आधार पर समझौता कराया गया। दोनों परिवार खुशी-खुशी साथ-साथ रहने को तैयार हो गये। वहीं सात मामलों में अग्रिम तिथि दी गई। नई किरण प्रोजेक्ट से जनपद में बिखरे हुए परिवारों को जोडकर उनके दाम्पत्य जीवन में एक नई रोशनी आयेगी। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत बिखरे परिवार को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है। इस दौरान अजय बरया, डा.सुभाष जैन, डा.एस.पी.पाठक, डा.जनक किशोरी शर्मा, सुधा कुशवाहा, थानाध्यक्ष महिला थाना स्वाति शुक्ला, महिला आरक्षी दीपिका, महिला आरक्षी नीलम, महिला आरक्षी पूजा चौधरी आदि का विशेष सहयोग रहा।