बाल श्रम रोकने को मिशन शक्ति के अन्तर्गत चलाया चैकिंग अभियान

ललितपुर। मानव तस्करी और मिशन शक्ति अभियान अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ.प्र. लखनऊ, के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज 5 के तहत बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन मानव तस्करी रोकथाम अभियान के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। थाना एंटी हयूमन ट्रैफिकिगं थानाध्यक्ष उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह मय हमराह महिला कास्टेबल सीता देवी व चालक हे.का. हजरत उल्ला के साथ मिशन शक्ति अभियान ललितपुर में होटल, बस स्टैंड, ढाबा दुकाने आदि स्थानों पर चैकिंग की गई। रैकी व सुरागरसी पतारसी के आधार पर मिशन शक्ति फेज 5 के अन्तर्गत कार्यक्रम चलाया गया। भिन्न-भिन्न दुकानों, होटल , ढाबा व दुकानदारों को बाल श्रम अधिनियम मिशन शक्ति के बारे बताया गया व हिदायत दी गयी। उन्होनें कहा कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के किशोर से बालश्रम न कराया जाये ऐसा करना दंडनीय अपराध है। अभियान में एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी उ.नि. योगेन्द्र सिंह, म.का. सीता देवी, हे.का. चालक हजरत उल्ला के द्वारा प्रतिभाग किया गया।