उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

जिला बार एसोसियेशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर हरिराम राजपूत जीते

ललितपुर। जिला बार एसोसिऐशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर के बीच अधिवक्ता हरीराम राजपूत ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी राजेश कुमार देवलिया को पांच मतों से हराकर जीत दर्ज की है। वहीं महामंत्री पद पर संतोष यादव ने अपने प्रतिद्वंदी हरीकृष्ण शुक्ला एड. को 76 मतों से हराया।


जिला बार एसोसिऐशन के चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को चुनाव अधिकारी व एल्डर्स कमेटी की देखरेख में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक सम्पन्न हुआ, इसके बाद दोपहर 3:30 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। जो रात 9:30 बजे तक चली। जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरीराम राजपूत को 155 मत, राजेश कुमार देवलिया को 150, नेमिकुमार जैन को 135 व सुभाषचंद्र जैन को 52 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार हरीराम राजपूत 5 मतों से विजयी घोषित किए गए। महामंत्री पद पर संतोष सिंह यादव को 223, हरीकृष्ण शुक्ला को 147, शंभूदयाल शर्मा को 65, भगवत प्रसाद पाठक को 53 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार संतोष सिंह ने 76 मतों से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पद पर कमलेश कुमार गुप्ता को 250, विवेक कुमार श्रीवास्तव 138, रामकृष्ण वैष्णव को 99 मत मिले। इस प्रकार कमलेश कुमार गुप्ता ने 112 मतों से जीत दर्ज की। प्रशासनिक परिषद सदस्य (15 वर्ष से कम) पद में हरनाम सिंह कुशवाहा को 314, प्रमोद कुमार नामदेव को 293, पुष्पेन्द्र गोस्वामी को 269, अमित ग्वाला को 267, रविकांत श्रीवास को 262, प्रसन्न कुमार कौशिक को 245, प्रवेश कुमार शर्मा को 222, प्रहलाद सिंह को 221 मत, लोकेश कुमार को 187 मत मिले। इस प्रकार वरीयता के क्रम में हरनाम सिंह कुशवाहा, प्रमोद कुमार नामदेव, पुष्पेन्द्र गोस्वामी, अमित ग्वाला, रविकांत श्रीवास, प्रसन्न कुमार कौशिक ने जीत दर्ज की।
सह सचिव प्रशासन पद पर अमित रिछारिया, सह सचिव पुस्तकालय छोटे लाल कुशवाहा एवं सह सचिव प्रशासन पद पर अखिलेश कुमार निर्विरोध घोषित किए गए। प्रशासनिक परिषद सदस्य (15 वर्ष से अधिक) पद पर कैलाश नारायण पुरोहित, देवेन्द्र कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार अगरिया, वीरेश कुमार चौबे, शेख सिकंदर, जुल्कर नैन निर्विरोध घोषित किए गए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रतिराम कुशवाहा को 277, सुधीर श्रीवास्तव को 211 मत प्राप्त हुए, इस प्रकार 66 मतों से रतिराम कुशवाहा विजयी हुई। उपाध्यक्ष के दो पदों पर प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को 315, अंतिम कुमार जैन को 203, रामअवतार राय को 198 मत प्राप्त हुए, इस प्रकार वरीयता क्रम में प्रमोद कुमार श्रीवास्तव व अंतिम कुमार जैन विजयी घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए गुरूवेन्द्र सिंह चौहान को 129, कमलेश सिंह लोधी को 119, अर्जुन कुशवाहा 63, पंकज शर्मा को 75 मत मिले, जिसमें गुरूवेन्द्र सिंह चौहान 10 मतों से विजयी हुए। चुनाव सम्पन्न कराने में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष जीवनधर लाल जैन, सदस्य लाल सिंह ठाकुर, अशोक कुमार रिछारिया, जय कुमार चौधरी, प्रकाश चंद्र जैन के अलावा मुख्य चुनाव अधिकारी प्रकाश नारायण देवलिया, सह चुनाव अधिकारी पवन जायसवाल, अजय कुमार मिश्रा, विपिन बिहारी सक्सेना, जीएम हर्ष, कैलाश नारायण सहित अन्य अधिवक्ताओं का सहयोग रहा। वहीं विजय हुए प्रत्याशियों के समर्थकों ने उन्हें फूल माला पहनाकर हर्ष जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *